7 दिन या ज्यादा समय तक चलते हैं पीरियड्स तो जानिए क्या है समस्या?
7 दिन या ज्यादा समय तक चलते हैं पीरियड्स तो जानिए क्या है समस्या?
Share:

पीरियड्स महिलाओं में होने वाली सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। जी हाँ और इस वजह से इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करना बेहद जरूरी है। पीरियड के दौरान महिलाओं को पेट, कमर और जांघों में दर्द, मूड स्विंग होना और क्रेविंग होना आदि समस्याएं हो सकती हैं। हालाँकि आमतौर पर महिलाओं को पीरियड्स 3 से 5 दिन तक रहते हैं (ब्लीडिंग होती है), लेकिन कभी-कभी पीरियड्स 7 दिन या इससे ज्यादा समय तक चलते रहते हैं। जी हाँ और कुछ महिलाओं को तो महीने में 2 बार भी पीरियड्स हो जाते हैं।

इसके अलावा महिलाओं को अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की स्थिति का सामना कई बार करना पड़ता है लेकिन कुछ महिलाओं को सामान्यतः ही 7 दिनों तक पीरियड्स होते हैं। 7 दिनों या इससे ज्यादा समय तक लगातार ब्लीडिंग होने से शरीर में कमजोरी आ सकती है। जी हाँ और इसी के साथ ही इतने दिनों तक पीरियड का होना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। अब हम आपको बताते हैं क्या 7 दिनों से ज्यादा पीरियड्स होना नॉर्मल है?

हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए जहर हैं ये चीजें, भूल से भी ना खाएं

क्या 7 दिनों से ज्यादा पीरियड्स होना नॉर्मल है?- जी दरअसल 7 दिनों तक नॉर्मल ब्लड फ्लो के साथ पीरियड होना नॉर्मल बात है। हालाँकि अगर आपको कुछ दिनों में या पूरे 7 दिनों तक हैवी ब्लीडिंग के साथ पीरियड हो रहें हैं, तो ये नॉर्मल बात नहीं हैं। जी हाँ, इसके बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें क्योंकि ये किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आपको लंबे दिनों तक पीरियड्स की समस्या हमेशा से रही है या कुछ बार से ऐसा हो रहा है।

लगातार पीरियड्स के दर्द को नजरअंदाज न करें- अगर आपको अचानक से 7 दिनों के लिए पीरियड आते हैं और इस दौरान आपको पेट में बहुत दर्द रहता है, तो आपको अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए।

रोज सुबह पीना चाहिए ब्रोकली के जूस, जानिए क्या है इसके बेहतरीन फायदे

पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग के कारण-
आयरन की कमी होना
सर्वाइकल पॉलिप होना
ल्यूपस होना
हार्मोन में होने बदलाव होना
फाइब्रायड होना
सिस्ट या गांठ होना
पीरियड्स के दिनों में बदलाव

बिगड़ी पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल की तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती

आपका पीरियड साइकिल आपके पहले महीने के दिन से लेकर अगले महीने के पहले दिन तक माना जाता है। जी दरअसल सामान्यतः ये पीरियड साइकिल 25 से 30 दिनों का होता है, लेकिन कभी-कभी ये 21 से 35 दिनों से भी ज्यादा हो सकता है। यह हर महिला में अलग होता है।

नॉर्मल पीरियड्स के लिए इन बातों का रखें ध्यान-
संतुलित और स्वस्थ आहार लें।
हर्बल चाय का सेवन करें।
मांस और डेयरी उत्पादों को खाने से बचें।
धूम्रपान और शराब को ना कहें।
कैफीन का सेवन कम करें।
योग करें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।

जानिए क्यों मनाया जाता है चाइल्ड हेल्थ डे

तेजी से फ़ैल रहा है हैजा, जानिए लक्षण और इससे कैसे बचे

खतरनाक पीठ दर्द से हैं परेशान तो हो सकता है कैंसर!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -