10 सालों से अकेली रह रही व्हेल ने दीवार पर मारा सिर, ट्विटर पर चली बचाने की मुहीम
10 सालों से अकेली रह रही व्हेल ने दीवार पर मारा सिर, ट्विटर पर चली बचाने की मुहीम
Share:

अकेले रहना हर किसी के बस में नहीं होता है वही एक तो होता है अपनी इच्छा से अकेले होना तथा दूसरा होता है कि स्थिति आपको अकेला कर दें। दोनों ही हालात पर चीजें परिवर्तित हो जाती हैं। मगर जिंदगी में कई बार अकेलापन मनुष्य को खाने लगता है। मनुष्य को नहीं, जानवर भी इससे परेशान देखे जा सकते हैं। 

वही इन दिनों एक व्हेल मछली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वो अकेली ही रह रही है, वो कनाडा के मैरीनलैंड एम्यूजमेंट पार्क में वर्ष 2011 से अकेली एक टैंक में बंद है। एक्टिविस्ट फिल डेमर्स इस पार्क में कार्य करते हैं। उसका एक वीडियो उन्होंने साझा किया है। इसमें यह व्हेल मछली पानी के टैंक पर अपना सिर पटक रही है। उसका वीडियो देखकर यूजर्स को उसके अकेलेपन का अंदाजा हो रहा है।

वही यूजर्स इस Captive Orca नस्ल की व्हेल को यहां से निकालने का अभियान भी चला रहे हैं। ट्वीट के अनुसार, यह वीडियो 4 सितंबर 2021 का है। इस व्हेल का नाम किस्का है। #FreeKiska पर यूजर्स अपने मत साझा कर रहे हैं तथा व्हेल के अधिकारों की बात कर रहे हैं। फिल ने कहा कि यह व्हेल मछली वर्ष 2011 से ही इस टैंक में अकेली रह रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अकेले रहने की वजह से वो तनाव में आ चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनिमल वेलफेयर सर्विस ने तहकीकात की तो पता चला कि अधिकांश जानवर इस पार्क में मरीज पाए गए। वही इस व्हेल का वीडियो देख यूजर्स भी बड़े इमोशनल हुए।

गुजरात में भूपेंद्र कैबिनेट का शपथग्रहण टला, लगाए गए बैनर-पोस्टर फाड़कर उतारे

बारिश ने मचाया हाहाकार, देश के कई राज्यों में छाया भयावह मंजर

जिन्दा हिरण को निगल गया अजगर, सामने आई हैरतअंगेज़ तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -