समुद्र किनारे मिला ऐसा विशालकाय जीव जिसके पेट में से निकला 6 किलो कचरा
समुद्र किनारे मिला ऐसा विशालकाय जीव जिसके पेट में से निकला 6 किलो कचरा
Share:

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई अजीबोगरीब खबरे सुनने में आती है और इन दिनों एक बड़े से जीव की खबर वायरल हो रही है जिसमे उस जीव के पेट में से ऐसी-ऐसी चीजे निकली है जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया. ये जीव इंडोनेशिया में पाया गया. जिसने भी इस विशालकाय जीव को देखा उसकी चीख निकल गई. जानकारी के मुताबिक पूर्वी इंडोनेशिया के समुद्री तट पर रेस्क्यू टीम को एक विशालकाय मृत व्हेल मछली दिखी. इसके बाद टीम को उसके पेट से कई हैरतअंगेज चीजें मिली, जिसमें प्लास्टिक के कप भी शामिल थे.

जी हाँ... लेकिन इंडोनेशिया में इन सब चीजों का मिलना कोई ज्यादा हैरानी वाली बात नहीं है, क्योंकि इस देश को दुनिया के सबसे बड़े प्लास्टिक प्रदूषणकारी देशों में से एक माना जाता है. इस बारे में कुछ सरकारी अधिकारियों का कहना है कि, 'व्हेल के पेट से प्लास्टिक का निकलना बढ़ते प्रदूषण का ही एक हिस्सा है.' वाकाटोबी नेशनल पार्क के प्रमुख हेरी सैंटोसो ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, '31 फीट यह जीव मरने के बाद समुद्र में ही सड़ गया था और उसके शरीर को कीड़े-मकोड़े खा रहे थे. व्हेल के पेट से करीब 6 किलो वजन का प्लास्टिक कचरा मिला है.'

इस घटना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि, 'इस भीमकाय व्हेल के पेट में मिले कचरे में 115 प्लास्टिक के कप, 25 प्लास्टिक बैग, 4 प्लास्टिक की बोतलें और 2 चप्पलें शामिल हैं. ' इसके अलावा उस विशालकाय मछली के शरीर में 1,000 छोटे-छोटे प्लास्टिक के टुकड़े भी मौजूद थे. ऐसा माना जा रहा है कि इस व्हेल की मौत प्लास्टिक के कचरे के कारण ही हुई होगी.

इंसानों का मांस खाता है ये 1 साल का बच्चा, तस्वीरें देखकर हिल उठेंगे आप

इस लड़की ने अपने शरीर पर एक या दो नहीं बल्कि गुदवाए हैं 103 टैटू

घर बचाने के लिए बुल्डोजर से लड़ पड़ा ये छोटा-सा जानवर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -