व्हेल ने तैरते हुए पानी में छोड़े बुलबुले, बहुत आकर्षक है वीडियो
व्हेल ने तैरते हुए पानी में छोड़े बुलबुले, बहुत आकर्षक है वीडियो
Share:

आप सभी जानते ही होंगे व्हेल दुनिया के सबसे बड़े जीवों में से एक मानी जाती है। जी दरअसल इनका आकार बहुत ही विशाल होता है और इसी वजह से इन्हे देखने के लिए लोग बेताब भी रहते हैं। वैसे तो दुनियाभर में व्हेल की कई सारी प्रजातियां पाई जाती है लेकिन ब्लू व्हेल को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता हैं। ब्लू व्हेल आकार में सबसे बड़ा जानवर माना जाता है। जी हाँ, यह हाथी से भी कई गुना बड़ा होती है। वैसे आए दिन सोशल मीडिया पर व्हेल के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते हैं। अब इस समय भी व्हेल का एक अलग किस्म का वीडियो वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BBC Earth (@bbcearth)

इस वीडियो को बीबीसी अर्थ ने अपने इंस्ट्राग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में व्हेल एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। वैसे व्हेल का यह अंदाज आप सभी ने पहले शायद ही कभी देखा होगा। आप देख सकते हैं इस वायरल वीडियो में व्हेल बड़े ही अनूठे तरीके से पानी में तैरते हुए बुलबुले छोड़ रही है। इस वीडियो को जो देख रहा है उसके होश उड़ रहे हैं। वैसे कहा जाता है व्हेल की उत्पत्ति 5 करोड़ साल पहले हुई मानी जाती है और यह 30 मीटर तक लम्बी और 180 टन तक वजनी हो सकती है।

वैसे इससे जुडी एक दिलचस्प बात यह है कि कोई भी व्हेल पानी में सांस नहीं ले सकती। कहा जाता है इनके सिर पर एक छेद होता है और जब ये पानी से निकलकर गोता लगाती है तब वह छेद की मदद से सांस लेती है। यह महासागर में ही मिलती है। वैसे महासागर असीम जैवविविधता का भंडार है।

लाल क़िला हिंसा को लेकर पुलिस का एक्शन शुरू, जवान पर हमला करने वाला गिरफ्तार

बजट 2021 से नहीं हुआ मनोरंजन इंडस्ट्री को फायदा, यह एक्टर बोला- 'नहाएंगे क्या और निचोड़ेंगे क्या'

किसान आंदोलन ने फिर पकड़ी रफ़्तार, सीएम अमरिंदर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -