अमित शाह से मिले जगदीप धनखड़, बोले- बंगाल में है अवैध बम बनाने का कारखाना
अमित शाह से मिले जगदीप धनखड़, बोले- बंगाल में है अवैध बम बनाने का कारखाना
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने आज सुबह 11:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की है। गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने कहा है कि, "मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि IAS और IPS जैसे वरिष्ठ सदस्य अधिकारों का इस तरह से त्याग कर सकते हैं। हमारे पास एक राज्य सुरक्षा सलाहकार है जो एक सेवानिवृत्त DGP है, वह क्या करते हैं? क्या वह सियासी कृत्यों को अंजाम देने के लिए हैं?"

बंगाल गवर्नर ने आगे कहा कि, पश्चिम बंगाल में हमारे पास क्या है? अल-कायदा, अपने नुकीले दांत फैलाता हुआ, गिरफ्तार किए जा रहे लोग। हमारे पास अवैध बम बनाने का कारखाना है और प्रत्येक घटना में बम स्वतंत्र रूप से उड़ रहे हैं, लोगों को एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा है। आखिर ये लोग क्या कर रहे हैं? बता दें कि धनखड़ के कई मुद्दों पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ विवाद चल रहे हैं।

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में संविधान की अनदेखी की जा रही है, बंगाल में लोकतंत्र खत्म किया जा रहा है।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि, 'अवैध हथियार और बम बनाए जा रहे हैं और राज्य में अल कायदा अपने पैर पसार रहा है। ममता बनर्जी पहले भी धनखड़ पर राज्य में "समानांतर सरकार" चलाने का आरोप लगा चुकी हैं। वहीं गवर्नर लगातार पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते रहे हैं, उन्होंने पहले कहा था यहां कि स्थिति बेहद चिंताजनक है। 

'पैगम्बर' के बाद अब 'चार्ली हेब्दो' ने छापा राष्ट्रपति एर्दवान का कार्टून, भड़का तुर्की

इतिहास का सबसे महंगा 'इलेक्शन' होने जा रहा है अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, खर्च होंगे इतने अरब डॉलर

जम्मू कश्मीर: फिर हिरासत में ली गईं महबूबा मुफ़्ती, नए भूमि कानून का कर रहीं थी विरोध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -