बंगाल के स्कूलों में बच्चों को पढ़या जा रहा है यह पाठ
बंगाल के स्कूलों में बच्चों को पढ़या जा रहा है यह पाठ
Share:

कोलकाता : स्वस्थ आज सबसे बड़ी चिंता बन चुका है और प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीना चाहता है यही कारण है की इसके लिए कई कदम उठाये जा रहे है छात्र-छात्राओं में मोटापे के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग ने स्वस्थ जीवनशैली की अहमियत के बारे में स्कूली पाठ्यक्रम में एक अध्याय शामिल करने का फैसला किया है। यह पाठ्यक्रम प्राथमिक स्तर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए जरूरी धनराशि सरकार ने जारी कर दी है। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां इसकी जानकारी दी।

कई बीमारियों बारे में दी जाएगी जानकारी 

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त पाठ्यक्रम में मोटापा और दूसरी बीमारियां रोकने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसमें स्वस्थ खान-पान के बारे में भी बताया जाएगा। शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपने छात्रों को यह सिखा सकें। पाठ्यक्रम में रक्तचाप, शुगर और शरीर के वजन पर नियमित निगाह रखने की अहमियत की भी जानकारी दी जाएगी। 

जानकारी अनुसार इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। तमाम स्कूलों में इस पाठ्यक्रम से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे।

अब भारतीय रेलवे भी सुरक्षा के लिए लेगा ‘उस्ताद’ का सहारा

मोटापा कम करने के लिए इस राज्य में बच्चों को दी जा रही है शिक्षा

इस वजह से बच्चा मारता है पेट में लात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -