BJP अध्यक्ष दिलीप घोष के बयान से मचा हंगामा, TMC बोली- 'राज्य में दुर्गा मां का अपमान'
BJP अध्यक्ष दिलीप घोष के बयान से मचा हंगामा, TMC बोली- 'राज्य में दुर्गा मां का अपमान'
Share:

कोलकाता: बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष इन दिनों अपने बयानों के चलते चर्चाओं में हैं। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने देवी दुर्गा पर टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी से एक अलग ही जंग छिड़ गई है। बीते शुक्रवार को आयोजित एक जनसंवाद में दिलीप घोष ने एक बयान दिया था। अपने इस बयान में उन्होंने कहा था, 'भगवान राम एक सम्राट हैं और लोग उन्हें ‘अवतार’ मानते हैं।' इसी के साथ उन्होंने कहा था, 'हम राम के पूर्वजों के नाम जानते हैं। क्या हम देवी दुर्गा के पूर्वजों के बारे में जानते हैं? नहीं न? इसलिए राम को आदर्श राजा, मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में माना जाता है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था, 'यहां बंगाल में हमारे पास रामायण का बंगाली संस्करण भी है जैसा रामचरित मानस है।' उनके इसी बयान से तृणमूल कांग्रेस नाराज हो गई। उसके बाद उन्होंने इसे बंगाली आबादी की धार्मिक भावनाओं का ‘अपमान’ करार दिया और गंभीर मौखिक युद्ध शुरू कर दिया है। अब तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है, 'यह अकल्पनीय है। दिलीप घोष ने बंगाल की पवित्र मिट्टी पर देवी दुर्गा का अपमान किया है। जहां लोग शक्ति और प्रेरणा का प्रतीक मां के रूप में देवी की पूजा करते हैं, वहां हिंदुत्व के मुक्तिरक्षक होने का दावा करने वाले लोग अब देवी दुर्गा का अपमान कर रहे हैं।'

वैसे आप सभी को पता हो तो बीते दिनों ही तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले में एक रैली में बीजेपी पर तंज कसा था। इस दौरान उन्होंने कहा था, 'भगवा पार्टी ‘जय श्रीराम’ कहती है न कि ‘जय सिया राम’ क्योंकि इनके मन में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है।' इस दौरान उन्होंने घोष के दुस्साहस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'जब बंगाल में कोई बालिका पैदा होती है तो लोग उसे देवी मां बुलाते हैं। महिलाओं का अनादर मां दुर्गा का अनादर है।' आपको हम यह भी बता दें कि आसनसोल के कुलटी में टीएमसी की तरफ से दिलीप घोष का पुतला जलाया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बंगाल में बीजेपी ने राम के नाम को राजनीतिक नारा बनाया है तब इसकी काट के लिए टीएमसी की ओर से दुर्गा के नाम को सामने लाया गया है।

लालू प्रसाद की बीमारी के लिए तेजप्रताप ने ठहराया जगदानंद सिंह को जिम्मेदार

इस भोजपुरी एक्ट्रेस का वेलेंटाइन स्पेशल सांग हुआ वायरल, लुटा फैंस का दिल

असम विधानसभा चुनाव में यूपीपीएल कम से कम 12 सीटों पर लड़ेगा चुनाव: बीटीसी प्रमुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -