देश में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के चौथे दिन 140 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
देश में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के चौथे दिन 140 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा
Share:

कोलकाता : प. बंगाल में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं के बाद शुरू हुई हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। राज्य के 140 डॉक्टर अब तक इस्तीफा दे चुके हैं। डॉक्टर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चार घंटे के अल्टीमेटम और कार्रवाई करने की धमकियों के लिए बिना शर्त माफी की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को इस हड़ताल को देशभर से समर्थन मिला। 

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,गली में खेल रहे बच्चों को भी लिया चपेट में

आज देश भर में जारी है हड़ताल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश और बिहार के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने दिनभर के बंद का ऐलान किया। कई अस्पतालों में डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया। दरअसल, बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में 11 जून को जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद डॉक्टर विरोध जता रहे हैं। 

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, कई यात्री घायल

ममता ने बताया साजिश 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता ने गुरुवार को इस हड़ताल को भाजपा और माकपा की साजिश बताया। उन्होंने डॉक्टरों को हड़ताल खत्म नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। अब तक कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के 95, दार्जिलिंग में नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के 27 और सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज के 18 डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। उनका कहना है कि वे हिंसा और धमकियों के माहौल में काम नहीं कर सकते।

हड़ताल : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की ममता बनर्जी से अपील, कहा- वह इसे अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से राज्य को अब और खतरा नहीं, सीएम विजय रूपाणी ने की घोषणा

हड़ताल के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मिला डॉक्टर्स एसोसिएशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -