बंगाल सरकार में मंत्री साधन पांडे का निधन, CM ममता ने जताया शोक
बंगाल सरकार में मंत्री साधन पांडे का निधन, CM ममता ने जताया शोक
Share:

पश्चिम बंगाल सरकार में उपभोक्ता मामले, स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत उन्होंने 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लीं। वहीं उनके निधन पर सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

आप देख सकते हैं ममता ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, 'हमारे वरिष्ठ सहयोगी, पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री साधन पांडे का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। लंबे समय से एक अद्भुत रिश्ता था। इस नुकसान पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों, अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।' आप सभी को बता दें कि वह बीते साल जुलाई से फेफड़ों में गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। मिली जानकारी के तहत पिछले साल जुलाई में मंत्री साधन पांडे को फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं उसी दौरान उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थी और उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसके बाद में थोड़ी स्थिति सुधरने पर मुंबई शिफ्ट किया गया था लेकिन दुर्भाग्य से आज उनका निधन हो गया।

नई तृणमूल राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा ममता द्वारा की गई

ममता सरकार को कोलकाता हाई कोर्ट से झटका, गवर्नर जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग ख़ारिज

ममता बनर्जी को बनाया माँ दुर्गा, मोदी को महिषासुर.., बंगाल में TMC के पोस्टर पर बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -