प. बंगाल में जारी है हिंसा का दौर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
प. बंगाल में जारी है हिंसा का दौर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
Share:

कोलकाता : प. बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में भाजपा ने बुधवार को कोलकाता के लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। भाजपा का दावा है कि इस दौरान उसके कई कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं। 

आज रायबरेली पहुंचेंगी सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा, कार्यकर्ताओं से करेंगी चर्चा

जमकर हुआ प्रदेश में हंगामा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के मुताबिक, मुकुल राय और पार्टी के प्रदेश महासचिव राजू बनर्जी भी घायल हुए हैं। बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रॉय अब ठीक हैं। ममता सरकार के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन में भाजपा के सभी 18 सांसद भी मौजूद रहे। पार्टी के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने जैसे ही लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश की, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की।

इस गाने पर सपना की एंट्री से बेकाबू हुईं भीड़, पुलिस ने जमकर बरसा दी लाठियां

कुछ ऐसा बोले विजयवर्गीय

इसी के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप समेत अन्य नेताओं ने हिंसा के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया। विजयवर्गीय ने कहा, ''मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में बढ़ते हुए भाजपा के जनाधार से मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए हिंसा की राजनीति पर उतर आईं हैं। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो केंद्र सरकार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या किया जाना चाहिए या नहीं?

बेपटरी हुई मालगाड़ी की कवरेज से बौखलाए पुलिसकर्मियों ने कर डाली पत्रकार की पिटाई

भगोड़े मोदी को चौथी बार तगड़ा झटका, HC ने दिया यह आदेश

पाकिस्तान की बदहाली पर भड़कें इमरान, कहा-भ्रष्ट नेताओं को नहीं बख्शूंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -