चंद्रयान 2: ममता के बयान पर बीजेपी का पलटवार
चंद्रयान 2: ममता के बयान पर बीजेपी का पलटवार
Share:

कोलकाताः बीजेपी ने चंद्रयान 2 को लेकर ममता द्वारा लगाए गए आरोप पर पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी चीफ दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। घोष ने कहा कि ममता हर उस चीज में गलती निकाल लेती हैं जिसपर देश को गर्व होता है. वह मुख्यमंत्री द्वारा चंद्रयान-2 कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर किए गए हमले का जवाब दे रहे थे. शुक्रवार को विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार चंद्रयान-2 कार्यक्रम का श्रेय लेने की कोशिश में है।

शनिवार को ममता बनर्जी ने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके साहस के लिए बधाई दी। पत्रकारोें से बात करते हुए घोष ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को उन चीजों में गलतियां निकालने का शौक है जिस पर देश को गर्व होता है जैसे कि बालाकोट हवाई हमला, धारा 370 का खत्म किया जाना और चंद्रयान-2 कार्यक्रम।

इस पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री राजीब बनर्जी ने कहा कि हमें इसरो और अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है लेकिन जिस तरह से बीजेपी इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धि बताने का प्रयास कर रही है, हमें उस पर आपत्ति है। भारत के मून मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया. इसके साथ ही 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का भविष्य अंधेरे में लटक गया। इसरो के वैज्ञानिकों में इससे निराशा आ गयी। मगर वहीं मौजूद पीएम मोदी ने उनको ढ़ाढस बंधाया।

गृहमंत्री अमित शाह आज असम दौरे पर, एनआरसी सूची जारी होने के बाद पहला दौरा

आज रोहतक में रैली करेंगे पीएम मोदी, फूकेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल

राम जेठमलानी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- संसद और कोर्ट में उनका महान योगदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -