बंगाल में 1 बजे तक 42.10% मतदान दर्ज, TMC ने भाजपा पर लगाए हमले के आरोप
बंगाल में 1 बजे तक 42.10% मतदान दर्ज, TMC ने भाजपा पर लगाए हमले के आरोप
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच जानकारी मिली है कि बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 42.10% मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि, बंगाल में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा की ख़बरें भी सामने आ रही हैं। आरामबाग में तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रत्याशी सुजाता मंडल खान पर हमला हुआ है। TMC का आरोप है कि उनपर ईंटों से हमला किया गया है। 

सुजाता मंडल ने कहा कि मास्क लगाकर कुछ लोग आए, जिन्होंने उन पर हमला किया। सुजाता ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने बीती रात महिला वोटरों को धमकाया और प्रताड़ित किया। उन्होंने आगे कहा कि आरमबाग से TMC प्रत्याशी सुजाता मंडल खान ने कहा कि कई स्थानों पर स्थिति ठीक है। लेकिन स्थिति वहां ठीक नहीं है, जहां हम मजबूत हैं। बूथ क्रमांक 45 पर लोगों ने TMC के लिए मतदान किया, किन्तु वोट भाजपा में जा रहा है। अरांडी-ii में हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। केंद्रीय बल भी तटस्थ नहीं हैं। वे लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं।

बता दें कि बंगाल में सबसे अधिक 11 उम्मीदवार डायमंड हार्बर सीट से मैदान में हैं। 8,840 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चरण के लिए सुरक्षा बलों की 832 कंपनियां लगाई गई हैं। दक्षिण 24 परगना में 307, हुगली में 167 और हावड़ा में 144 कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था बरक़रार रखने के लिए लगाया गया हैं।

इंडोनेशिया भूस्खलन में अब तक 128 लोगों की मौत, 72 लापता

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा ने कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए घोषित किया ऑरेंज अलर्ट

5 लोगों की हत्या पर बोले तेजस्वी- CM नितीश के शासन में कायम हुआ 'राक्षस राज'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -