वेस्ट बंगाल की झांकी बाहर किया जाना है अपमान - ममता बनर्जी
वेस्ट बंगाल की झांकी बाहर किया जाना है अपमान - ममता बनर्जी
Share:

नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। इस दौरान, ममता बनर्जी ने कहा कि, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल का अपमान किया है। सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित होने वाली परेड में पश्चिम बंगाल की झांकी को हटा दिया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने परेड हेतु झांकी के लिए, एकता ही भाईचारा विषय का प्रस्ताव दिया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के एलन पार्क में क्रिसमस उत्सव का शुभारंभ किया।

ममता बनर्जी जिस उत्सव में शामिल हुई थीं उसकी प्रस्तावित थीम एकता,संप्रति एकता ही भाईचारा रखी गई। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि, गणतंत्र दिवस की परेड में हमें बाहर रखा गया है। मैं इसका कारण जानना चाहती हूॅं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि, गणतंत्र दिवस परेड से राज्य की झांकी को बाहर कर दिया गया। हम इसका कारण जानना चाहते हैं।

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इस झांकी को बाहर किए जाने को लेकर, कहा गया है कि, झांकी केंद्र सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से मिलती जुलती थी जिस कारण इसे बाहर किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड में उनका प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा। इस पर उन्हें अपनी बात रखने का अधिकार है। झांकियों के आयोजन में पश्चिम बंगाल ने दो बार पुरस्कार जीता था। इस बार हमारी झांकी को हटाकर राज्य का अपमान किया गया है।

पश्चिम बंगाल में फिल्म 'पद्मावती' का होगा स्पेशल स्वागत

ममता बनर्जी ने विपक्ष से की एकजुट होने की अपील

गांधी प्रतिमा के सामने तृणमूल कांग्रेस ने किया FRDI के विरोध में प्रदर्शन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -