OMG! हफ्ते में बस 1 बार नहाती है ये महिला
OMG! हफ्ते में बस 1 बार नहाती है ये महिला
Share:

सर्दियों का मौसम है, और इस मौसम में नहाना किसी को पसंद नहीं होता है। बहुत कम लोग है जो इस मौसम में नहाना पसंद करते हैं। वहीं अधिकांश लोग गर्म पानी से ही नहाना पसंद करते हैं। अब आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहे हैं जिसे नहाना ही पसंद नहीं है। जी हाँ, यह इंग्लैंड की महिला है और यह महिला हफ्ते में केवल एक बार ही नहाना पसंद करती है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के डॉर्सेट की रहने वाली 49 साल की नैटली किंग के बारे में हम बात कर रहे हैं, जिन्हें नहाना कतई पसंद नहीं है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नैटली पेशे से एक टीचर हैं, फिर भी वे हाइजीन को नजरअंदाज कर रही हैं। वहीं उनके पति जैमी प्लंबर हैं, हालाँकि इसके बाद भी नैटली पानी से काफी दूर भागती हैं। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो यह महिला हफ्ते में केवल एक ही बार नहाती है। जी हाँ और इसके अलावा सिर्फ एक बार ही डियोड्रेंट का भी इस्तेमाल करती है। अब आप खुद सोचिए कि उनके शरीर से कैसी बदबू आती होगी? लेकिन इसका नैटली पर कोई असर नहीं पड़ता। वहीं नैटली बताती हैं कि, उनके पति जैमी ने उनके लिए बेहद खूबसूरत बाथरूम डिजाइन किया है। इसमें बबल बाथ और लाइटिंग का गजब का इस्तेमाल किया गया है।

लेकिन फिर भी उन्हें नहाना ही पसंद नहीं है। नैटली के शरीर से बदबू न आए इसके लिए वे अपने कपड़ों में पर्फ्यूम छिड़क लेती है। इसी के साथ वह अपनी बगलों को साफ करने के लिए कॉटन का इस्तेमाल करती है। वैसे सबसे खास बात तो यह है कि महिला का पति भी उस पर रोज नहाने को लेकर दबाव नहीं बनाता है।

महिला ने गाय से रचा ली शादी, चौकाने वाली है वजह!

लड़की ने मारी खुद के Vagina में गोली, अब सामने आई चौंकाने वाली कहानी

कानपुर: पान खाते दर्शक का वीडियो वायरल, लगी मीम्स की झड़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -