अजीब बीमारी के चलते माँ 12 साल तक नही छू सकी अपने ही बच्चे को
अजीब बीमारी के चलते माँ 12 साल तक नही छू सकी अपने ही बच्चे को
Share:

दुनिया में कई तरह की अजीब अजीब बीमारिया होती है। ऐसी बीमारियां जिन्हें हम सोच भी नही सकते कि ऐसा भी हो सकता है। कुछ को हम जानते हैं कुछ नही जानते हैं। आज एक ऐसी ही बीमारी के बारे में हम बताने वाले हैं जिसे सुन कर आप भी हैरान हो जायेंगे। एक ऐसी बीमारी जिसमे एक माँ अपने बच्चे को प्यार से गले भी नही लगा सकती। यहाँ तक कि उसे छूने की भी इजाजत नही है।

दरअसल, अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली एक माँ जिसका बच्चा एक ऐसी बीमारी से जूझ रहा है जिसमे वो अपने बच्चे को छू भी नही सकती। जी हाँ,उसकी लंबी उम्र के लिए 12 सालों तक उसे बिना छुए रही है। इस बच्चे का नाम है David Vetter जो की 1971 में जन्मा था। ये जन्म से ही एक अजीब बीमारी से ग्रसित था। डॉक्टर्स के अनुसार, इस बीमारी में पीड़ित को छूने से ये बीमारी और फ़ैल जाती है जिससे पीड़ित की जान भी जा सकती है। बताया गया है की बीमारी कुछ ही लोगों में पायी जाती है। इस बीमारी के चलते डेविड के एक भाई की मौत चुकी है।

इस बीमारी में पीड़ित को दूसरे लोगों से दूर रखा जाता है जिससे ये बीमारी और ना फैले। इसीलिए नासा के वैज्ञानिकों ने David के लिए एक विशेष किस्म का कवच बनाया जिसे डॉक्टर्स ने Bubble कहा। David ने अपना पूरा बचपन इसी बबल के अंदर बिता दिया। यहाँ तक कि इसके कपडे भी एक अंतरिक्ष यात्रियों के सूट की तरह दिखाई देते हैं। बोस्टन के वैज्ञानिकों ने David की इस बीमारी को दूर करने के लिए उसके घरवालों को उसका Bone Marrow ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। लेकिन उसे खून की उल्टियां होने लगी जिससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तेज़ी से घटने पर उसकी मौत हो गई. तब डॉक्टरों ने पहली बार उसकी मां को बिना ग्लब्स के छूने की इज़ाज़त दी।

ये हैं दुनिया के वो खूबसूरत फूल जो ले सकते हैं आपकी जान

इन देशो में देते है गे और लेस्बियन को सजा-ए-मौत

आपकी शक्ति बढ़ाएगी एक कप कॉफ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -