पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल कलाम की मौत के बाद पूरी हुई उनकी इच्छा
पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल कलाम की मौत के बाद पूरी हुई उनकी इच्छा
Share:

सीकर। 11 साल पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने राजस्थान के सीकर में रहने वाले तीन बच्चों की सहायता के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए थे। तीनों बच्‍चे मोटापे की समस्या से पीड़ित है, जिसके चलते बच्चो के माता-पिता ने कलाम से मुलाकात की थी। नवंबर 2004 में पूर्व राष्‍ट्रपति ने बच्चो के परिवार को मदद का भरोसा दिलाते हुए एक पत्र भेजा था। पत्र में उन्होंने प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को इन बच्चों का उपचार कराने का निर्देश दिया था।

लेकिन कलाम की यह इच्छा उनके देहांत के बाद पूरी हुई है। बच्‍चों के पिता रामावतार सैनी घोराना गांव में मकैनिक का काम करते है। उन्‍होंने बताया कि 19 वर्षीय विकास का वजन 130 किलो व उसका छोटा भाई विशाल 144 किलो और 14 साल की बहन सुमन 153 किलो, ये तीनो मोटापे की बीमारी से जूझ रहे थे और मदद की आस लिए दर-दर भटके। इसके बाद नवंबर 2004 में उन्हें देश के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के दफ्तर से सहायता के लिए एक आधिकारिक पत्र मिला।

इसमें जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि वह रामावतार के घर आकर निजी तौर पर तीनों बच्चों की हालत की जाँच करे और उनकी हालत के बारे में राष्ट्रपति सचिवालय को जानकारी दें। साथ ही साथ यह निर्देश भी दिया गया था की इन बच्चो का इलाज निशुल्क किया जाए। लेकिन इस निर्देश को पूरा करने करने में प्रशासन ने 11 साल का समय लगा दिया। बता दे की सुमन का ऑपरेशन अक्टूबर में दिल्ली के एम्स में किया गया। वहीं उसके दोनों भाईयों की बाइपास सर्जरी अहमदाबाद के एशियन बेरिऐट्रिक्स अस्पताल में की गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -