MP के इन शहरों में लगा वीकेंड लॉकडाउन, जानिए आपके शहर का हाल
MP के इन शहरों में लगा वीकेंड लॉकडाउन, जानिए आपके शहर का हाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में पॉजिटिव केसों के बढ़ने से सभी हैरान है। ऐसे में अब MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा फैसला ले लिया है। अब सभी शहरी क्षेत्रों में शनिवार-रविवार दो दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। इसके आलावा सभी शहरों में लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। इन सभी के बीच दमोह को लॉकडाउन से अलग रखा गया है। वहीं आप जानते ही होंगे कि शहर में रोजाना औसतन 28 कोरोना के केस आ रहे हैं। ऐसे में दमोह में अब तक 94 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह कोरोना के कारण मौत के मामले में नौवे नंबर पर है। आपको हम यह भी बता दें कि दमोह में 17 अप्रैल को विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वहीं राजधानी भोपाल के कोलार में बढ़ते संक्रमण के कारण 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। खबरों के अनुसार कोलार में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि रतलाम में भी बढ़ते केसों को देखते हुए जिले में नौ दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। जी दरअसल यहां 9 अप्रैल शुक्रवार की शाम 6 से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सब बंद कर दिया गया है। इसी के ही साथ खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक यहां 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 17 अप्रैल सुबह 6 बजे तक सब बंद रहेगा। इसके अलावा छिंदवाड़ा में पहले से ही सरकार ने 7 दिन का लॉकडाउन लगा रखा है। वहीं सरकार ने राज्य के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। आपको यह भी बता दें कि प्रदेश के 4 बड़े शहर इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 50 फीसदी संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

बिहार में बाहर से आने वाले सभी लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, सीएम ने दिए सख्त आदेश

महाराष्ट्र में स्थिति भयावह, 24 घंटे में मिले 56 हजार से ज्‍यादा केस

नोरा फतेही के नए वीडियो ने मचाया तहलका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -