दरभंगा में होली पर पसरा मातम, तलाब में नहाने गए 5 दोस्त डूबे
दरभंगा में होली पर पसरा मातम, तलाब में नहाने गए 5 दोस्त डूबे
Share:

पटना: बिहार के दरभंगा में होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। जिले के विश्वविद्यालय थाना इलाके के कंकाली मंदिर स्थित तालाब में पांच दोस्त डूब गए। इनमें से एक की मौत हो गई, वहीं अन्य चार को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। सभी दोस्त रंग-गुलाल खेलने के बाद तालाब में नहाने के लिए गए थे। मृतक लड़के की आयु 17 साल थी। गोताखोरों की सहायता से उसका शव बाहर निकाला गया। होली के दिन किशोर की मौत होने से घर-पड़ोस में मातम पसर गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक का नाम पुष्कर था। वह अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ रामबाग के एक दोस्त के घर होली खेलने गया था। वहां कंकाली मंदिर के बगल के तालाब में सभी दोस्त मुंह में लगे रंग को धोने लगे। इसी दौरान पुष्कर तालाब में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में बारी-बारी से सभी दोस्त पानी में डूबने लगे। रामबाग मोहल्ले के ही पवन मंडल और छोटू मंडल के पुत्र ने तालाब में कई लड़कों को डूबते हुए देखा। दोनों स्थानीय लड़कों ने पानी में उतरकर 4 लड़कों को बचा लिया, मगर पुष्कर पानी में डूब चुका था। पानी से सुरक्षित निकले सभी लड़के बदहवास थे। 

मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता मीना झा को दी। मीना ने वहां पहुंचकर घटना की जानकारी विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद को दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। तब तक कई लोगों की भीड़ वहां इकठ्ठा हो चुकी थी। कुछ लड़कों ने तालाब में उतरकर पुष्कर को ढूंढने की कोशिश की, मगर उसका शव नहीं मिला। इसी बीच पुष्कर के माता-पिता समेत कई परिजन वहां पहुंचे। पुष्कर की मां अपने बेटे को देखने के लिए बहुत व्याकुल थी। वह बार-बार अपने बेटे को पानी से बाहर निकालने की गुहार लोगों से लगाती दिखाई दी। एक बार वह खुद तालाब में अपने पुत्र को निकालने के लिए उतर गई। किसी प्रकार उसके पति ने दिलासा देकर उसे तालाब से बाहर निकाला। 

आखिरकार पुलिस व स्थानीय लोगों ने लाश खोजने के लिए CO इंद्रासन साह को गोताखोर भेजने के लिए कहा। कुछ देर बाद CO गोताखोर के साथ वहां पहुंचे। गोताखोर ने पानी के भीतर उतरकर पुष्कर को बाहर निकाला। वहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, मगर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के हवाले कर दिया गया है।

तेलंगाना सीएम KCR का नाम लिखकर मजदूर ने कर ली ख़ुदकुशी, जानें पूरा मामला ?

'विदेशी नहीं जानते कि राहुल गांधी पप्पू हैं...', कांग्रेस नेता पर केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू का बड़ा हमला

अफगानिस्तान को 20 हज़ार मीट्रिक टन गेहूं की मदद देगा हिंदुस्तान, गदगद हुआ तालिबान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -