बॉलीवुड जगत में पसरा मातम, अब इस स्टार ने कहा दुनिया को अलविदा
बॉलीवुड जगत में पसरा मातम, अब इस स्टार ने कहा दुनिया को अलविदा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर फिल्मनिर्माता प्रदीप सरकार का निधन हो गया है। 68 वर्षीय प्रदीप सरकार ने आखिरी सांस ली। 24 मार्च की प्रातः 3.30 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। खबरों के अनुसार, वे डायलेसिस पर थे। उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिरा, तत्पश्चात, प्रदीप सरकार को देर रात चिकित्सालय ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी मौत के साथ फिल्म इंडस्ट्री ने एक टैलेंटेड फिल्मनिर्माता खो दिया।

अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने निर्देशक के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने ट्वीट कर ये दुखद खबर बताई। नीतू चंद्रा ने लिखा- हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे। मैंने अपना करियर उनके साथ आरम्भ किया था। उनका टैलेंट गजब का था। उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ होती थीं। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। अभिनेता अजय देवगन ने भी निर्देशक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजय ने प्रदीप सरकार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार के लिए संवेदनाएं जताई। निर्देशक के निधन से सेलेब्स शॉक्ड हैं। मनोज बाजपेयी, हंसल मेहता ने उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ की है।

अपने करियर में प्रदीप सरकार ने कई हिट फिल्में बनाई थीं। इनमें परिणीता, एकलव्य-द रॉयल गार्ड, लफंगे परिंदे, लागा चुनरी में दाग, मर्दानी, हेलीकॉप्टर ईला जैसी फ़िल्में सम्मिलित रहीं। उनके निर्देशन में कई वेब सीरीज भी बनी थीं। जैसे फोरबिडन लव, अरेंज्ड मैरिज, कोल्ड लस्सी एवं चिकन मसाला। उनके निर्देशन में बनी अंतिम सीरीज दुरंगा थी। 

'लोग मुझे भूल जाएंगे', आखिर क्यों ऐसा बोले आसिफ शेख?

एडमिट हुए हुए शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल, फैंस को लगा झटका

एमसी स्टैन से दुखी हुए अब्दू रोजिक, रैपर को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -