बुधवार को भूल से भी ना करें यह काम वरना होगा घातक परिणाम
बुधवार को भूल से भी ना करें यह काम वरना होगा घातक परिणाम
Share:

आज बुधवार है और आज का दिन गणपति बप्पा का दिन माना जाता है। कहते हैं आज के दिन बप्पा का पूजन करने से बड़े लाभ होते हैं लेकिन आज के दिन कुछ ऐसे काम हैं जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए। आज हम आपको उन्ही कामों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।


* कहा जाता है बुधवार के दिन मां-बहन और बेटी समान स्त्रियों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। जी दरअसल ऐसा न करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता और आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। इसी के साथ आप बड़े-बड़े कार्य को अपने बौद्धिक कौशल से आसानी से कर गुजरेंगे। लोगों को आज के दिन मां और बहन समान महिला को हरे वस्त्र या चूड़िया दान करना चाहिए।

* कहते हैं बुधवार के दिन आर्थिक मामलों में उधार लेन-देन करना शुभ नहीं होता है। जी दरअसल ऐसा करने से आर्थिक मामलों में कामयाबी नहीं मिलती हैं। इसके अलावा आज के दिन उधार में दिया गया पैसा अथवा लिया गया धन लाभकारी नहीं होता है। इसी के साथ आज के दिन लिया गया कर्ज आर्थिक हानि की ओर ले जाता है।

* कहा जाता है बुध ग्रह वाणी और संवाद का कारक होता है। ऐसे में बुधवार के दिन कड़वे वचन का प्रयोग करना बुध ग्रह को कमजोर बनाता है। इसके अलावा आज के दिन किसी को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।

* कहते हैं बुधवार के दिन आर्थिक निवेश करना हानि का सौदा होता है। आर्थिक हानि से बचने के लिए बुधवार के दिन भूलकर भी निवेश न करें।

* कहा जाता है बुधवार के दिन भूलकर भी किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। बल्कि इस दिन उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्य सिद्ध होंगे। इस दिन आपकी कोशिश ये रहनी चाहिए कि किन्नरों को कुछ दान जरूर दें।

* कहा जाता है बुधवार के दिन पश्चिम दिशा की ओर दिशाशूल होता है। इस दिन पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है।

* कहते हैं पति की लंबी और दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं को बुधवार के दिन काले वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जी दरअसल ऐसा करने से बड़ा नुकसान होता है। इस दिन हरे वस्त्रों का प्रयोग करना लाभकारी होता है।

बुधवार: गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ से दूर होती हैं परेशानियां

बुधवार के दिन जरूर करें यह उपाय, बन जाएंगे बिगड़ते-बिगड़ते काम

गणेश जी के मंत्र से हर कार्य में मिलेगी सफलता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -