अनोखी शादी: 34 इंच की दुल्हन-36 इंच का दूल्हा! बिन बुलाए पहुंचे हजारों बाराती
अनोखी शादी: 34 इंच की दुल्हन-36 इंच का दूल्हा! बिन बुलाए पहुंचे हजारों बाराती
Share:

आजकल कई ऐसी शादी होती है जो होश उड़ा देती है। अब एक ऐसी ही शादी चर्चा में है जो बिहार में हुई है। जी दरअसल जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) जिले से सामने आया है। यहाँ पर एक 34 इंच दुल्हन की 36 इंच वाले दूल्हे (Bride Groom) के साथ शादी हुई। सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल इस शादी में दूल्हा और दुल्हन दोनों को ही आशीर्वाद देने के लिए हजारों लोगों पहुंचे, वो भी बिना किसी निमंत्रण के।

आप सभी को बता दें कि इसे भागलपुर की अनोखी शादी कहा जा रहा है और सात फेरे लेते ही यह शादी हर ओर चर्चा का विषय बन गई। आप देख सकते हैं इस शादी में दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। वहीँ इस शादी को देखने के लिए बिना आमंत्रण के ही हजारों की संख्या में बाराती शामिल हुए और सबने दूल्हा-दूल्हन के साथ सेल्फी भी ली। मिली जानकारी के तहत इस शादी में बैंड बाजा और बारात सब कुछ वैसा ही था, जैसा आमतौर पर शादियों में देखने को मिलता है, हालाँकि फिर भी इस अनोखी शादी की देशभर में जबरदस्त चर्चा हो रही है।

नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल की बेटी ममता कुमारी 24 साल की हैं और मसारु निवासी बिंदेश्वरी मंडल का बेटा मुन्ना भारती 26 साल के हैं। जी हाँ और इन दोनों की अनोखी शादी पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। बताया जा रहा है इस अनोखी शादी के बाद जब वर-वधू ससुराल सबौर प्रखंड स्थित मसारू गांव पहुंचे, तब ससुराल वालों ने ममता का भव्य स्वागत किया और दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ शादी को लेकर वर-वधू ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी अपने परिवार को बताई और उनकी रजामंदी से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। अब ममता और मुन्ना ने बताया दोनों अपनी शादी से काफी खुश हैं।

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रणबीर-आलिया, वीडियो वायरल

शादी वाले दिन पता चला धोखेबाज है मंगेतर, लड़के ने उठाया चौकाने वाला कदम

आथिया शेट्टी ने शुरू कर दी शादी की तैयारियां!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -