अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी की सातवीं सालगिरह आज
अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी की सातवीं सालगिरह आज
Share:

कहते है कि पहली नजर का प्यार सिर्फ पुराने समय में ही होता था, परन्तु अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की लव-स्टोरी को जानने के बाद आपको भी महसूस होगा कि ये सिर्फ किताबी बातें ही नहीं रह गई है। वहीं आज अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की शादी की सातवीं सालगिरह है। इस मौके पर नजर डालिए इनकी क्यूट सी लव स्टोरी पर| वहीं अर्जुन बिजलानी को नेहा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने खुलासा किया था कि उन्हें नेहा की सादगी भा गई थी।

इसके साथ ही नेहा स्वामी और अर्जुन बिजलानी की पहली मुलाकात सीरियल 'मिले जब हम तुम' की एक पार्टी के दौरान हुई थी।जहां अर्जुन बिजलानी को नेहा से पहली नजर में प्यार हो गया था वहीं नेहा काफी रिजर्व पर्सन हैं और उन्होंने धीरे-धीरे अर्जुन की ओर कदम बढ़ाया।दोस्ती होने के बाद अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी अक्सर एक दूसरे से मिलने लगे और लगभग 8 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था।नेहा स्वामी ने शुरुआती दिनों में भले ही अर्जुन से दिल की बात ना कहीं हो लेकिन अब वो उन पर अपनी जान छिड़कती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की नेहा और अर्जुन बिजलानी की बॉन्डिंग इतनी जबरदस्त है कि दोनों जहां भी जाते है अपने चार्म से लोगों का ध्यान जरुर खींच लेते हैं। वहीं अर्जुन और नेहा की शादी साल 2013 में हुई थी। इस दौरान अर्जुन और नेहा के घरवाले और खास दोस्त इस सेरेमनी में शामिल हुए थे। वहीं शादी के दो साल बाद अर्जुन और नेहा स्वामी के घर नन्हें मेहमान ने दस्तक दे दी थी। नेहा और अर्जुन ने अपने बेटे का नाम अयान रखा है। वहीं हेक्टिक शेड्यूल के बावजूद अर्जुन अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम जरुर बिताते हैं।

नागिन 3' फेम सुरभि ज्योति की तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान

इन बुरी खबरों ने हिला दिया है शिवांगी जोशी को, जानिये क्या है मामला

इस वजह से टुटा था रश्मि और नंदिश के बीच का रिश्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -