ज़ी-5 की वेब सीरीज़ से डेब्यू कर रहे हैं करणवीर बोहरा
ज़ी-5 की वेब सीरीज़ से डेब्यू कर रहे हैं करणवीर बोहरा
Share:

ज़ी-5 ने आने वाले समय में दर्शकों के लिए एक के बाद एक एंटरटेनमेंट डोज़ देने के लिए की तैयारी कर ली है। वहीं हाल ही में बारिश के दूसरा सीज़न रिलीज़ हुआ है। इसके बाद रिजेक्ट 2 लाइन में है। वहीं, ज़ी-5 ने दर्शकों को आने वाली वेब सीरीज़  'द कैसिनो'  की झलक भी दिखा दी है। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा स्टारर इस सीरीज़ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। वहीं नेपाल में एक कैसिनो है, जिसका मालिक मारवा है। वह इस कैसिनो की विरासत अपने बेटे को देना चाहता है। परन्तु यह सब इतना आसान नहीं है। उसका बेटा विक्की मारवा कैसिनो गर्ल की तरफ आकर्षित है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस चक्कर में वह फंस जाता है। उसके सामने अब बड़ा सवाल है कि क्या वह अपनी विरासत को संभाल पाएगा? वेब सीरीज़ में काफी रोमांच और एक्शन दिखाएगा। कुल मिलाकर एक एक्शन, रोमांस-थ्रिलर वेब सीरीज़ आपका इंतज़ार कर रहा है। वहीं  वेब सीरीज़ का पहला टीज़र मार्च में आया था। वहीं, वेब सीरीज़ 12 जून को रिलीज़ होगी। वेब सीरीज़ की सबसे ख़ास बात है इसकी स्टार कास्ट। इसके जरिए करणवीर बोहरा अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं करणवीर इससे पहले टीवी की दुनिया में काफी नाम बना चुके हैं। वह कसौटी ज़िंदगी की और नागिन जैसे सीरियल्स में अहम किरदार निभा चुके हैं। 

वहीं, झलक दिखला जा और बिग बॉस जैसे रियलटी शो का हिस्सा बन गए हैं। बिग बॉस में वह चौथे रनरअप भी रहे। वहीं द कैसिनो में करण के अलावा मंदाना कारिमी और अंद्रिता राय भी अहम भूमिका में हैं। द कैसिनो से पहले ज़ी-5 पर रिजेक्ट रिलीज़ होने वाली है। पहले सीज़न की सफलता के बाद अब दूसरा सीज़न आ रहा है। इसके साथ ही इस बार सुमित व्यास के साथ ईशा गुप्ता नज़र आने वाली हैं। यह ईशा का डिजिटल डेब्यू है।वहीं  इसे 14 मई को रिलीज़ किया जा रहा है। 

 

सीआईडी की पूरी टीम ने कोरोना जैसे वायरस से जीती थी जंग

टीवी के इन सितारों ने महाराष्ट्र पुलिस को किया दिल से धन्यवाद

31 सालों से दूरदर्शन पर आ रहा है रंगोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -