देश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा अपने मिजाज, बढ़ेगी ठंड और बारिश की मार
देश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा अपने मिजाज, बढ़ेगी ठंड और बारिश की मार
Share:

जम्मू: पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाने वाला है। यूपी के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का  इलाका बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से होते हुए एक रूपरेखा निचले स्तरों पर पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाती हुई नज़र आ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और गुजरात के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटों के बीच आंध्रप्रदेश और तटीय तमिलनाडु के कुछ भागों में हल्की वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई। तटीय ओडिशा, रायलसीमा के अलग-अलग भागों, आंतरिक तमिलनाडु, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की वर्षा हुई। असम, त्रिपुरा और बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया था।

आने वाले 24 से 48 घंटों के बीच  देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले 24 घंटों के बीच तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के कुछ भागों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। तटीय ओडिशा, रायलसीमा, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण-पूर्व तेलंगाना और लक्षद्वीप के में हल्की वर्षा होने का अनुमान है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में मध्यम से घना कोहरा रहने का अनुमान है।

पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी : पिछले 2 दिन तक उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई भयंकर बर्फबारी से पहाड़ों को बर्फ ने मोटी चादर से ढंक चुका है। उधर पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की वजह से हवाओं का रुख उत्तरी हो चुका है। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों की तरफ चल रही सर्द हवाओं की वजह से वातावरण में ठंड बढ़ने लगी है। उधर उत्तर भारत में तापमान तेजी से कम होने लगा हैं। वहां से निरंतर आ रही सर्द हवाओं की वजह से मप्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्ला के अनुसार  अभी तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहने से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने का अनुमान लगाया जा चुका है।

प्रदूषण के साथ दिल्ली में पड़ रही ठंड की मार

अमरोहा के युवा चित्रकार ने अनोखे तरीके से दी जनरल रावत को श्रद्धांजलि

'Twitter' ने जारी की इस साल के टॉप ट्वीट्स की लिस्ट, इस सुपरस्टार का पोस्ट बना टॉप ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -