तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक तक में होगी भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों का हाल
तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक तक में होगी भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों का हाल
Share:

उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और इससे सटे मध्य भारत के इलाकों से अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। वहीं आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत के कई राज्यों अभी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसी के साथ 29-30 सितंबर को तारीख को तेलंगाना और रायलसीमा 29 सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में बारिश होने की संभावना है। वहीं आने वाले 29 और 30 सितंबर, 2022 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 29 सितंबर को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम विभाग (IMD) की मानें तो दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा। आपको बता दें कि मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, राजस्थान पर एक एंटीसाइक्लोन की वजह से अगले 24 से 48 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अब अनुकूल हैं। इसी के साथ पाकिस्तान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

आने वाले 1 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की उम्मीद है। इसी के साथ मौसम विभाग के मुताबिक, 29 सितंबर और 01 और 02 अक्टूबर को ओडिशा में भी भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले 02 अक्टूबर, 2022 को झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 02 अक्टूबर, 2022 को असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।

आज है विनायक चतुर्थी, जानिए शुभ योग और पूजन विधि

दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ग्लैमरस तस्वीरों के लिए मशहूर हैं वामिका गब्बी, जब वी मेट में किया था काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -