आज इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक का हाल होगा बेहाल
आज इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक का हाल होगा बेहाल
Share:

नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। आपको बता दें कि झारखंड समेत कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जहां पर पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बरसात के चलते अब माहौल खराब है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज, 14 सितंबर 2022 को भी बंगाल, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जी दरअसल, यूपी के कुछ जिलों में भी बरसात होने की उम्मीद है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसी के साथ राजधानी में हल्की बारिश का अनुमान है।

वहीं मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है। जी दरअसल भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बरसात होगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहाँ देहरादून की बात करें तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जी हाँ और यहां तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं, जम्मू में आज बारिश नहीं होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। इसके अलावा यूपी में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं बिहार की राजधानी पटना में भी तेज बारिश होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते दिन से ही बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने शहर में और बरसात की संभावना जताई है। IMD ने रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश में होने वाला है हाल बेहाल, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

पहली बार पापा बनने पर पुरुषों के शरीर में होता है ये बदलाव, स्टडी में चौकाने वाला खुलासा

आज एक बार फिर महंगा हो गया है पेट्रोल-डीजल, जानिए किस शहर में क्या है भाव?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -