देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में वर्षा का समय मंगलवार को भी जारी रहा। आज प्रदेश के कई शहरों में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण गुजरात में 23 जुलाई तक सर्वाधिक वर्षा की संभावना है। इसके पश्चात् 24 जुलाई को अति भारी वर्षा हो सकती है। वही मौसम विभाग ने सर्वाधिक वर्षा के संकेत देते हुए महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर तथा सतारा में रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मराठवाड़ा एवं विदर्भ इलाकों में शुक्रवार तक हल्की वर्षा हो सकती है।

वायुसेना ने बचाई 5 की जान:-
इंडियन एयर फाॅर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बाढ़ की वजह से नदी के टीले पर फंसे 5 व्यक्तियों को बचाया। उझ नदी में बाढ़ के पानी में फंसे ग्रामीणों के एक समूह के बारे में एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसके पश्चात् लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स के एक हेलीकॉप्टर को तुरंत सेवा में लगाया गया। वहां फंसे सभी 5 व्यक्तियों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचा दिया गया है।

इन प्रदेशों में हो सकती है भारी वर्षा:-
मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, गुजरात क्षेत्र, तेलंगाना, कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक तथा तटीय भागों तथा केरल में सर्वाधिक वर्षा के आसार हैं। वही राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश होने के पश्चात् यहां तापामान में गिरावट आई तथा अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

लगातार वृद्धि के बाद थमी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए आज का दाम

भूकंप के झटके महसूस होने पर इस तरह बचाएं अपनी जान

ईद की नमाज के दौरान अंतरिम राष्ट्रपति को बनाया गया निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -