उत्तर भारत में आ गई कंपकंपाने वाली सर्दी, माइनस में पहुंचा पारा
उत्तर भारत में आ गई कंपकंपाने वाली सर्दी, माइनस में पहुंचा पारा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी देखने के लिए मिल रही है। हर राज्य ठिठुरता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश जारी है। इसी के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरा और शीतलहर शुरू हो गई है। वहीं उत्तर भारत के कई शहरों में आज यानी शनिवार(18 दिसंबर) को तापमान में रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि आज सुबह मैदानी क्षेत्रों में चूरू का तापमान सबसे कम रहा जो माइनस में पहुंच गया वहीं अमृतसर में 0.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली में आज यानी शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के तहत आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। आपको बता दें कि इससे पहले बीते रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में आज सुबह 8:30 बजे मापा गया तापमान-

दिल्ली :6.0
चूरू:  -1.1
अमृतसर:  0.7
गंगानगर: 1.1
नारनौल: 3.0
हिसार:  4.0

आपको बता दें कि कंपकंपाने वाली सर्दी की शुरुआत हो गई है। बीते शुक्रवार को नारनौल हरियाणा में सबसे ठंडा रहा। इस क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ठीक ऐसे ही न्यूनतम तापमान में वीरवार के मुकाबले 3.2 डिग्री तथा अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं मौसम विभाग की माने तो 3-4 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। अब आने वाले दिनों में हल्का कोहरा भी राज्य के कुछ इलाकों में सुबह के समय बने रहने के आसार हैं। 

कोरोना का खौफ! स्कूलों में फिर से हुई छुट्टियां बढ़ाने की घोषणा

सरकार मध्यस्थता को बढ़ावा देने, सुविधा प्रदान करने के लिए राज्यसभा में विधेयक पेश करेगी

भारत के उत्तरी भाग में जल्द बढ़ेगी ठंड की मार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -