मौसम का हाल: आज इन राज्यों में हो सकती है जोरदार बारिश
मौसम का हाल: आज इन राज्यों में हो सकती है जोरदार बारिश
Share:

नई दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार मध्य भारत और पश्चिमी तट के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत बीते रविवार शाम को बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तट पर एक दबाव बना था, जो तेज हो गया और अब आज यानी सोमवार की सुबह 5:30 से 6:30 बजे के बीच चांदबली के पास ‘गहरे दबाव’ के रूप में ओडिशा तट को पार कर गया। बताया जा रहा है डीप डिप्रेशन एक तीव्र निम्न दबाव प्रणाली है जिसमें हवा की गति 55 से 61 किमी प्रति घंटे होती है। इसी के साथ एक और कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे गुजरात क्षेत्र में बना हुआ है।

वहीँ मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। आने वाले 3-4 दिनों के दौरान इसके सामान्य स्थिति से दक्षिण में रहने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी तट के साथ निचले स्तर की पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की संभावना है। वहीँ मौसम विभाग के बारे में बात करें तो यहाँ अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी कोंकण, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश में और अगले पांच दिनों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

इसी के साथ आज ओडिशा, उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर (20 सेंटीमीटर से अधिक) बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में तेज वारिश जारी रहने की संभावना है। कहा जा रहा है आने वाले तीन दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में तेज बारिश होने की संभावना है।

श्रीनगर में आतंकियों ने गोली मारकर की पुलिसकर्मी की हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

कोरोना संक्रमित भारतीय कोच रवि शास्त्री समेत स्टाफ को भारत आने के लिए माननी होगी ये शर्त

IND vs ENG: रद्द हुए टेस्ट की भरपाई के लिए इंग्लैंड ने की दो T-20 खेलने की पेशकश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -