इन राज्यों में छाने वाला है घना कोहरा, यहाँ हल्की से भारी बारिश की है संभावना
इन राज्यों में छाने वाला है घना कोहरा, यहाँ हल्की से भारी बारिश की है संभावना
Share:

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ चुकी है। जी हाँ और इसी के साथ ही राजधानी दिल्ली में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी तरफ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि IMD ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के दौरान कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।

FIFA वर्ल्ड कप के बीच GOOGLE पर सच हो रही थी केवल ये चीज

आपको बता दें कि अगले दो दिनों के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसी के साथ आईएमडी के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारत के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। वहीं हिमालय से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसी के साथ एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर स्थित है।

अगले दो दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका तट की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं स्काईमेट के अनुसार अगले अगले 24 घंटों में अंडमान- निकोबार के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो बार हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट भी पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश की भविष्यवाणी स्काईमेट ने की है।

टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी की लिस्ट से बाहर हुए रोनाल्डो

3 करोड़ से अधिक लोगों ने जियो सिनेमा पर देखा फीफा विश्व कप का फाइनल

पल भर में गर्म हो जाएगा आपके टिफिन में रखा हुआ खाना, आज ही घर ले आए ये चीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -