आज इन राज्यों में ठंड बढ़ाएगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
आज इन राज्यों में ठंड बढ़ाएगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Share:

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले पांच दिन तक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मध्यम से लेकर तेज बारिश हो सकती है। जी हाँ और तमिलनाडु और केरल में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जी दरअसल मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 4 दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान नॉर्थ-ईस्ट और मध्य भारत का तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना रहेगा। आपको बता दें कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ महसूस हो रहा है।

जी दरअसल उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तक ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में भी सर्दी का सितम बढ़ गया है। यहाँ ठंडी हवाएं यानी शीत लहर (Cold Wave) भी चलने लगी हैं। इसी के साथ उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में पारा गिर रहा है। बात करें राजस्थान की तो यहाँ खासकर शेखावाटी इलाके में ठंड ने अपना असर दिखाना तेज कर दिया है।

PKL9 में गुजरात ने की शानदार वापसी

जी दरअसल दूसरी तरफ आबू में भी ठंड का अहसास हो रहा है। अब बिहार की बात करें तो यहां पछुआ हवाओं के कारण ठंड के रफ्तार पकड़ने की चेतावनी जारी की गई है। यूपी के अधिकांश जिलों में सुबह-सुबह कोहरे की चादर दिखती है। सुबह और रात में लोग तेज ठंड का एहसास कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी आने वाले कुछ दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ने का अनुमान लगाया है।

इसी के साथ विभाग ने आज यानी बुधवार को हल्का कोहरा रहने की संभावना जताई है। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से करीब तीन डिग्री कम 7।3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जी दरअसल मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 68 से 97% दर्ज की गयी। जबकि वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गयी।

नई स्टडी से बढ़ेगी चिंता, Omicron से ज्यादा घातक हो सकता है कोविड-19 का अगला वैरिएंट

'आतंकवाद का नया रूप है लव जिहाद', इस नेता का आया बड़ा बयान

दिल्ली आबकारी घोटाला केस में अमित अरोड़ा गिरफ्तार, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के हैं करीबी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -