देश के इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, जारी हुआ अलर्ट
देश के इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, जारी हुआ अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, बिहार सहित कई प्रदेशों में मॉनसून के फिर एक बार गति पकड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। दरअसल एक कम दबाव का इलाका दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम तथा इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। अगले दो दिनों में ये पश्चिम, उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है।

प्राप्त खबर के अनुसार, मंगलवार को आंध्र प्रदेश, बुधवार एवं बृहस्पतिवार को तेलंगाना एवं झारखंड में और 20 अगस्त तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 से 21 के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की वर्षा होगी। 17 अगस्त को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं 18 अगस्त से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

वही रविवार को नजफगढ़, पीतमपुरा एवं पूर्वी दिल्ली खेल परिसर में ज्यादातर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली में महीने के अंतिम 10 दिनों में अच्छी वर्षा से राजधानी में बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद है। वहीं राजस्थान के कुछ शहरों में 18 अगस्त को सर्वाधिक वर्षा होने के आसार हैं। पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां वर्षा का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने सर्वाधिक वर्षा को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया था। 

अफगानिस्तान में फंसे लोगों के लिए भारत ने शुरू की नई सेवा

अफगानिस्तान के लोगों पर आया एक और संकट, भूकंप के झटकों से थर्राया इलाका

ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान तक की फिल्म में नजर आ चुकी है तारक मेहता... शो की दया भाभी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -