मौसम विभाग का अनुमान, दिल्ली में हो सकती है आज बूंदाबांदी
मौसम विभाग का अनुमान, दिल्ली में हो सकती है आज बूंदाबांदी
Share:

नई दिल्ली : सूरज की तपिश का पता नहीं, लेकिन मौसम विभाग ने दिल्ली वासियों को फिलहाल एक खबर से थोड़ी ठंडक तो दे ही दी है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को हल्की बौछारें हो सकती है। जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी। मंगलवार की सुबह दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए थे।

पारा भी अपने न्यूनतम स्तर पर 30 डिग्री सेल्सियस पर था। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आज दिनभर आसमान में बादल छाया रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। साथ ही सोमवार की अपेक्षा तापमान में भी गिरावट आ सकती है। दिन में तापमान 40 रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी वक्त दृश्यता 2500 मीटर रही। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -