कई राज्यों में आगामी दिनों में होगी बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
कई राज्यों में आगामी दिनों में होगी बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
Share:

नई दिल्ली: शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर एवं भरतपुर में आंधी और वर्षा की भविष्यवाणी की है। शनिवार एवं रविवार को वर्षा की संभावना और प्रबल होगी। ऐसी स्थिति 5 एवं 6 जून तक बनी रह सकती है। 7 और 8 जून से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर वर्षा हुई है। इन प्रदेशों में आज भी वर्षा के आसार बनते नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर बिहार, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 2-6 जून और महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 2-3 जून को लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में इस हफ्ते 38-39 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किए जाने की संभावना है। जबकि पटना में पारा 42-43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 2 जून को पश्चिमी हिमालयी इलाके में बारिश होने की संभावना है। तत्पश्चात, इसमें कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के चलते केरल, लक्षद्वीप, तटीय एवं दक्षिण कर्नाटक में वर्षा की भविष्यवाणी की है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में भी छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है।

वही 5 जून के आसपास दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसकी वजह से 6 जून को उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। केरल के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आरम्भ से पहले अगले 5 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना है। केरल में मॉनसून आमतौर पर एक जून को आता है, किन्तु मौसम विभाग ने थोड़ी देरी की भविष्यवाणी की है। इस वर्ष 4 जून के आसपास आने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, "अगले 24 घंटों के चलते दक्षिण अरब सागर, मालदीव, बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।"

ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में बृहस्पतिवार शाम वर्षा एवं गरज के साथ आई तेज हवाओं की वजह से कम से कम दो लोग लापता हो गए तथा पांच अन्य घायल हो गए। लगभग 15 मिनट तक चली तेज हवा ने जिले में तबाही के निशान छोड़े हैं। सतीगुड़ा बांध जलाशय में तेज हवाओं की वजह से नाव पलटने से एक मछुआरा और एक महिला लापता हो गई। हवाई पट्टी की निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का हिस्सा गिरने से 5 श्रमिक चोटिल हो गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राजस्थान में इस बार मई में 62.4 मिमी वर्षा हुई, जो बीते 100 वर्षों में इस महीने की सबसे ज्यादा वर्षा है। इससे पहले मई 1917 में राजस्थान में 71.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। प्रदेश में आमतौर पर मई में औसतन 13.6 मिमी वर्षा होती है। किन्तु इस बार, कई पश्चिमी विक्षोभों की वजह से कुल 62.4 मिमी वर्षा हुई।

बिहार सरकार का बड़ा कदम, अब की जाएगी मैट्रिक-इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ रही लड़कियों की खोज

जिस 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष ने बनवाया पाकिस्तान, भारत के संविधान में माँगा शरिया ! वह IUML राहुल गाँधी के लिए 'धर्मनिरपेक्ष'

पति से झगड़ा होने पर पड़ोसी के यहाँ गई महिला, बना लिया बंधक और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -