घाटी में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश की संभावना
घाटी में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश की संभावना
Share:

श्रीनगर : घाटी में मौसम का मिजाज सोमवार से एक बार फिर बिगड़ जाएगा। 26 और 27 फरवरी को जम्मू संभाग में सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर के प्रवक्ता के अनुसार मौसम में बदलाव से राज्य के हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खासतौर से जम्मू में सामान्य से भारी बारिश के आसार हैं। 

जीएसटी काउंसिल के इस निर्णय के बाद अब घर खरीदने वालों को मिलेगा फायदा

ऐसा रहेगा हाल ए मौसम  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को जम्मू में भारी बारिश हो सकती है। वहीं एक और दो मार्च को कश्मीर और जम्मू संभाग के अलावा लद्दाख में भारी बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार है। मौसम के एक बार फिर करवट बदलने की संभावना से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। रविवार को मौसम साफ रहने से जम्मू और कश्मीर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

झारखण्ड: आज सुबह हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, एक गिरफ्तार

इस तरह बदल सकता है मौसम 

जानकारी के अनुसार श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू में अच्छी खासी गर्मी का अहसास हुआ। शहर में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुलमिलाकर मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को दिन रात का तापमान फिर से बढ़ गया। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार से फिर मौसम के बदलने के आसार हैं। पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं।

शहीदों के परिवार के लिये इस तरह सचिन ने जुटाए 15 लाख रूपये

हिमाचल में रैली के दौरान गडकरी ने दी प्रदेश को कई सौगातें

आज कानपुर दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कई कार्यक्रमों लेंगे हिस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -