राजधानी में फिर चली ठंडी हवाएं, गरज के बारिश की भी संभावनाएं
राजधानी में फिर चली ठंडी हवाएं, गरज के बारिश की भी संभावनाएं
Share:

नई दिल्ली : राजधानी और एनसीआर में बीते दो दिनों से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। यही मौसम गुरुवार को भी बना हुआ है। यही नहीं आज तो दिल्ली-एनसीआर में बादल छाने के साथ ही गरज भी रहे हैं यही वजह है कि तेज बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। इस वक्त बादल छाने और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो गया है। पिछले कई दिनों से मौसम में ठंडक के चलते मार्च में अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। 

गुजरात के राजकोट में प्रतिबंधित 'पबजी' खेलते धराये 10 युवक

ऐसा रहेगा मार्च में मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च के मध्य में भी अधिकतम तापमान में खासी बढ़ोतरी नहीं हो रही है। तापमान अब भी सामान्य से नीचे ही चल रहा है। इस समय तक तापमान 27 के ऊपर चला जाता है, लेकिन इस बार पहाड़ों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि 14 मार्च के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। वहीं गुरूवार को एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश होने की भविष्यवाणी की है। 

बाइक को बचाने में पलटी यात्री बस, 4 की मौत कई घायल

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

जानकारी के अनुसार दिल्ली में बुधवार को मौसम का मिजाज कुछ अलग रहा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी धूल भरी हवाएं चलती रहीं। इस कारण से एक बार लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग ने गुरूवार को भी हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 25 डिग्री दर्ज किया गया।

Realme ने मचा रखी है लूट, 1 रु में ले आएं बैग और फोन पर हजारों रु की छूट

स्वाइन फ्लू ने छीनी अब तक इतनी जिंदगियां, आगे ऐसी रहेगी स्तिथि

डांडी यात्रा को पूरे हुए 89 साल, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -