दिल्ली में मौसम ने ली करवट, मुंबई में हुई बारिश
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, मुंबई में हुई बारिश
Share:

नई दिल्ली : दक्षिण - पश्चिम मानसून के भारतभर में सक्रिय होते ही देश के कई हिस्सों में प्री- मानसूनी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान मौसम ने भी करवट ले ली है। मौसम में आने वाले इस बदलाव से लोगों को राहत मिली है लेकिन आंधी और जलजमाव से लोग परेशान हो रहे हैं। दिल्ली में भी धूलभरी आंधी चलने से जनजीवन अस्त- व्यस्त हुआ है। दूसरी ओर मुंबई में जोरदार बारिश हुई है, बारिश से मुुंबई की सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज सुबह तापमान काफी कम था।

इस दौरान तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने बादलों की मौजूदगी के कारण काफी राहत महसूस की। इस दौरान हवाऐं भी चलती रही। कुछ समय बाद शाम होते होते आसमान बादलों से घिर गया और तेज आंधी ने दिल्ली एनसीआर को अपनी आगोश में ले लिया।

मामले में कहा गया है कि शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। यही नहीं प्रातः 8.30 बजे से वातावरण में 53 प्रतिशत आर्दता दर्ज की गई है। दूसरी ओर कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान करीब 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा दूसरी ओर न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम रहा।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -