दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड की दोहरी मार, अगले 5 दिन रहेगा असर
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड की दोहरी मार, अगले 5 दिन रहेगा असर
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड की दोहरी मार देखने के लिए मिल रही है। इस समय देश के ज्यादातर उत्तर भारत राज्यों में इन दोनों का असर देखने के लिए मिल रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य उत्तर भारत वाले राज्यों में शीतलहर चल रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं कहा जा रहा है कि आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जी दरअसल मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी के साथ अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। आप सभी को पता हो कि कल से दिल्ली समेत छह राज्यों में तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का मौसम बीते दिनों की ही तरह बना रहेगा। वहीं IMD की भविष्यवाणी को माने तो, शहर में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। यहां भी सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा। इसी के साथ चंडीगढ़ में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 12 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 15 डिग्री रह सकता है। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बात करें राजस्थान की तो इसके अनेक हिस्सों में भी बीते कई दिनों से भारी ठंड पड़ रही है।

यहाँ राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसी के साथ लेह में माइनस 13 डिग्री मिनिमम टेम्प्रेचर और माइनस एक डिग्री मैक्सिमम टेम्प्रेचर रह सकता है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इसके अलावा शिमला का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं श्रीनगर में मिनिमम टेम्प्रेचर दो डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर छह डिग्री रहेगा। इसी के साथ बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, और नीती माणा घाटी में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आज बारिश का अनुमान जताया गया है।

नहीं हुआ धनुष और ऐश्वर्या का तलाक, पिता बोले- 'यह एक पारिवारिक झगड़ा है'

इस मशहूर अभिनेता के पिता का हुआ निधन, थे वेंटिलेटर पर

इन 2 राशि पर शनि ढैय्या तो इन 3 राशिवालों पर शुरू होने जा रही है शनि की साढ़े साती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -