आज दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में हो सकती है झमाझम बारिश
आज दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत में हो सकती है झमाझम बारिश
Share:

आज देश के कई हिस्सों में मौसम सर्द हो चला है और पूरी तरह से करवट भी बदल रहा है। आज तापमान में गिरावट देखने के लिए मिल रही है। इस समय उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरूआत हो गई है। इसी के साथ आप जानते ही होंगे दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। बीते 15 नवंबर यानी कल झारखण्ड के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में बीते रविवार की शाम झमाझम बारिश हुई जबकि कई जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

इसी के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्वी राजस्थान में 15 और 16 नवंबर को यानी आज बारिश हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, बठिंडा, श्रीमुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर में गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा आज हरियाणा में भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल में वर्षा देखने को मिल सकती है।

वहीं उत्तर प्रदेश में आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, बुलंदशहर, बदायूं, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद में हल्की वर्षा हो सकती है। अब बात करें दिल्ली और एनसीआर के शहरों में तो वहां भी कुछ स्थानों पर आज वर्षा हो सकती है।

भाई की रिसेप्शन पार्टी में पहाड़ी लुक में कंगना ने डांस कर मचाया धमाल

सरकार ने लगाया पटाखों पर बेन तो बीजेपी के पूर्व विधायक ने बन्दुक से कर डाली फायरिंग

हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -