इन राज्यों में सताने वाली है भयंकर गर्मी, जानिए कहां-कहां हो सकती है बारिश
इन राज्यों में सताने वाली है भयंकर गर्मी, जानिए कहां-कहां हो सकती है बारिश
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जी दरअसल बीते कल राजधानी दिल्ली, एनसीआर और चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर मौसम सुहाना देखने को मिला। इसी के साथ रात के वक्त एनसीआर क्षेत्र में तेज हवाएं चली तथा मौसम ठंडा बना रहा। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है अगले कुछ दिनों में देश में गर्मी और बढ़ सकती है। सबसे खासकर उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

इसी के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है व कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है। आप सभी को बता दें कि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं तेलंगाना, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रहा। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि उत्तर भारत में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। वहीं स्काइमेट वेदर की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।

इस कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मैदानी भागों में बना हुआ है। जी हाँ और इस कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मैदानी भागों में बना हुआ है और इसी के कारण तेज आंधी व हवाएं चलने की संभावना है। कहा जा रहा है अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के हिमालयी भाग, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं केरल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप, झारखंड और ओडिशा के अलग अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसी के साथ पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

यूपीवालों को गर्मी और लू से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताया सुखद पुर्वानुमान

UP वालों को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, 2 दिन होगी झमाझम बारिश

लू की चपेट में दिल्ली, तेजी से बढ़ने वाली है गर्मी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -