MP-UP समेत आज इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
MP-UP समेत आज इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: अगले 2 दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत तथा पूर्वी भारत के प्रदेशों में वर्षा का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड जैसे प्रदेशों में तेज वर्षा के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, अगले कई दिनों तक दिन के वक़्त आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा लू एवं गर्मी से राहत मिलेगी।  

ध्यान हो कि बीते 2 दिनों से राजधानी तथा उसके आसपास के इलाकों में खूब बारिश हुई है। गुजरात के अहमदाबाद की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कई शहरों में आज वर्षा हो सकती है। वही मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आज, 25 मई को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज बादल छाए रहने की संभावना हैं। उत्तराखंड में भी बीते कई दिनों से वर्षा होती रही है। आज शहर में बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दूसरी तरफ बिहार में आज बारिश की संभावना हैं। 

इन प्रदेशों में आज बारिश के आसार:-
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 2 दिनों से कई प्रदेशों में हो रही बारिश की गतिविधि आज से कम होने लगेंगी। skymetweather के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ ही स्थानों पर वर्षा होगी। वहीं, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार, तेलंगाना, गोवा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना हैं। बिहार और गुजरात के भी कई शहरों में आज हल्की वर्षा हो सकती है।

विदेश में भी राहुल गांधी ने करवा ली अपनी किरकिरी, भारत विरोधी बात कहने पर मिला करारा जवाब, Video

टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद नई दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी

इंडियन ग्रांप्री 4 में Nayna James ने एंसी सोजन को पछाड़कर जीता लॉन्ग जम्प का खिताब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -