नए साल के पहले दिन ही उत्तर भारत में दिखा ठंड का कहर, 4 से 7 जनवरी के बीच इन राज्यों में होगी तेज बारिश
नए साल के पहले दिन ही उत्तर भारत में दिखा ठंड का कहर, 4 से 7 जनवरी के बीच इन राज्यों में होगी तेज बारिश
Share:

नए साल 2022 की शुरुआत हो चुकी है और यह शुरुआत भयंकर ठंड के साथ हुई है। आज से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत (Delhi Temperature Now) में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। आज यानी शनिवार सुबह नए साल के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम काफी ठंडा बना हुआ है, जबकि उत्तर भारत (North India Cold Wave) के अन्य राज्यों में भी सर्दी का सितम जारी है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) और हल्की बारिश (Rainfall Weather Update) की वजह से मैदानी इलाकों में भी पारा गिर रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

वहीं राजधानी में कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा जम्मू में भी नए साल की शुरुआत भीषण ठंड से हुई। जी दरअसल यहाँ शहर में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं श्रीनगर, लेह जैसे इलाकों में पारा लगातार माइनस में बना हुआ है। बताया जा रहा है यहां श्रीनगर में माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान के जाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं दूसरी तरफ लेह में पारा और गिरेगा। जी दरअसल यहां माइनस 16 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है। इसी के साथ अधिकतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कहा जा रहा है यूपी की राजधानी लखनऊ में आज मिनिमम टेम्प्रेचर 9 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यहाँ आसमान में कोहरे के छाए रहने की संभावना। वहीं पटना में मिनिमम टेम्प्रेचर 10 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में गलन वाली ठंड जारी रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 जनवरी तक भीषण शीत लहर की आशंका जताई है। इसी के साथ मिनिमम टेंपरेचर जब 2 डिग्री सेल्सियन चला जाए या सामान्य से 6।4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हो जाए तो ऐसी अवस्था ही 'भीषण' शीतलहर कही जाती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) के कारण चार जनवरी से न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है।

ऐसा कहा जा रहा है कि 4 से 7 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बर्फबारी की आशंका है। वहीं, 5 से 7 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ जगह तेज बारिश होने का भी अनुमान है। इसी के साथ आज तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर, यूके स्थित बैटरी फर्म फैराडियन को खरीदेगी

WhatsApp स्टेटस पर दिखी बहन की फोटो तो भाई ने घोंप दिया चाकू

Omicron के संक्रमण से बचना असंभव।।, वैरिएंट का पता लगाने वाले वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -