इन 10 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानिए अपने शहर का हाल
इन 10 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मॉनसून की विदाई के साथ मौसम सामान्य है। हालांकि, देश के दक्षिणी प्रदेशों में वर्षा का सिलसिला जारी है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में दो दिन बाद वर्षा हो सकती है। वहीं, यदि आज (रविवार), 2 अक्टूबर की बात करें तो दिल्ली में बदलों का पहरा रहने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में 2 दिन तक बादल छाए रहना का पूर्वानुमान है। जबकि 4 अक्टूबर को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। 

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 24 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। लखनऊ में आज हल्के बादल रह सकते हैं किन्तु ज्यादातर आसमान साफ रहेगा। वही बात यदि बिहार की करें तो वहां भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं किन्तु मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। मध्य प्रदेश की राजधारी भोपाल में भी प्रातः आसमान साफ रहने के आसार हैं जबकि दोपहर एवं शाम में बादल छाए रह सकते हैं।

दिल्ली में इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 3 अक्टूबर तक धूप में नरमी एवं बादलों का पहरा देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। जबकि 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच एवं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच हो सकता है।

स्कूल में हुई पिटाई तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या, भड़के ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की कर दी बुरी हालत

'पाकिस्तान आतंकवाद की प्रैक्टिस करता है, भारत आईटी में एक्सपर्ट है' : एस जयशंकर

अपनी सादगी के लिए आज भी याद किए जाते है लाल बहादुर शास्त्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -