मध्य प्रदेश से विदा हो रहा मानसून, तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना
मध्य प्रदेश से विदा हो रहा मानसून, तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना
Share:

भोपाल: बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में जरिए भारी वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान वर्षा की गतिविधियों में गिरावट आई है। अभी तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से 15 फीसद अधिक वर्षा दर्ज की गई है तथा पूर्वी मध्य प्रदेश को भी सामान्य वर्षा प्राप्त हुई है वहां सिर्फ 1 फीसद की कमी है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने जानकारी देते हुए बताया कि अब पूरे हफ्ता मध्य प्रदेश को वर्षा से राहत रहेगी और मौसम तक़रीबन शुष्क हो जाएगा। इस वक़्त मध्य प्रदेश में ज्यादातर फसलें कटाई के लिए तैयार हैं। अब भारी बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन राहत की बात यह है कि अब मध्य प्रदेश में बारिश में भारी गिरावट आने के साथ-साथ तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

दक्षिण पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है, किन्तु भारी से अति भारी वर्षा की संभावना काफी कम है। 27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास और इंदौर आदि जिलों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। बाकी ज्यादातर जिले लगभग एक ही बने रहने का अनुमान है।

आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंकों की सुरक्षा के लिए रखा पांच सूत्रीय का प्रस्ताव

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के भविष्य के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

शेयर बाजार में आई रिकवरी, 450 अंक मजबूत हुआ सेंसेक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -