यूपी को भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी
यूपी को भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी
Share:

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सहित उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में लोगों को आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्‍ली समेत कई शहरों में मौसम विभाग ने बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में वर्षा और आंधी-तूफान की संभावना जाहिर की है। यानी अगले कुछ दिनों तक इन राज्‍यों में लोगों को लू (Heat Wave) का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में आज न्‍यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री रह सकता है। विभाग ने गाजियाबाद में न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जाहिर किया है। वहीं, मेरठ में अप्रैल के आखिर तक भीषण गर्मी और लू से हाहाकार कर रहे लोगों को मई के शुरुआती दो दिनों ने बड़ी राहत दी है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने और नम हवाओं के मैदानों तक आने से दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। लू पर भी अंकुश लग गया है।

मौसम में राहत का यह दौर अभी जारी रहने की संभावना है। आज और कल मौसम का सुकून और बढ़ेगा। 48 घंटे तक आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई हैं। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में आज आंधी एवं बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान हैं। सोमवार को आंधी-बारिश का दौर राजस्थान और हरियाणा तक सीमित रहा था।

पीएम मोदी: भारत इन्फ्रा के माध्यम से गरीबों, कमजोरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है

जोधपुर हिंसा मामले में 97 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट बंद, CM गहलोत ने की भावुक अपील

अमित शाह बोले- शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाने में क्षेत्रीय भाषाएं अहम भूमिका निभाएंगी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -