ठंड के मौसम में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान
ठंड के मौसम में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर एक बार करवट बदलने वाला है। दरअसल, देश के उत्तर पश्चिम में दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत यूपी की राजधानी लखनऊ में 28 दिसम्बर को बारिश होने की संभावना हैं। इस बदलाव की वजह से बर्फीली पछुआ हवाएं भी धीमी पड़ी हैं। इससे राजधानी में ठंड से आंशिक रूप से राहत अवश्य मिली है।

यूपी की राजधानी लखनऊ शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह से पछुआ हवाओं की वजह से गलन बढ़ी हुई थी। रात का पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे जा रहा था। पश्चिम की तरफ निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से हवा कमजोर पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ आसमान साफ है। 

इससे सूरज की गर्मी दिन के वक़्त राहत दे रही है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटे कोई खास बदलाव होने के संकेत नज़र नहीं आ रहे हैं। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा रहने का अनुमान है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा।

क्रिकेट को अलविदा कह भज्जी बोले- 'दूसरा चैप्टर शुरू हो रहा है..', क्या कांग्रेस का दामन थामेंगे ?

बीच नदी में लगी आग..जलकर मर गए 39 लोग, 100 से ज्यादा घायल अस्पताल में भर्ती

हरभजन सिंह के वो 3 दमदार रिकॉर्ड, जिन्हे तोड़ना किसी भी गेंदबाज़ के लिए मुश्किल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -