हरियाणा में छाया रहेगा घना कोहरा, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
हरियाणा में छाया रहेगा घना कोहरा, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही शीत लहर और भीषण शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 16 जनवरी तक बरकरार रहेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज, तो कुछ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, महीने के पहले हफ्ते में हुई बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। 

शुक्रवार को भी सूरज धुंध और बादलों की ओट में छिपा हुआ नज़र आया। लोग दिन भर धूप के लिए तरसते रहे। बीते तीन दिन से हरियाणा में ये ही स्थिति बनी हुई हैं और फिलहाल जल्द राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। धूप नहीं निकलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। लोग दिन भर ठंड से ठिठुरते दिखाई दिए। ठंडी हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

वहीं, भिवानी शहर के नेहरू पार्क में शुक्रवार सुबह एक लावारिस शख्स की ठंड से जान चली गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा उसे पहचान के लिए रखवा दिया है। राज्य में हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, फतेहाबाद का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। 

'रष्ट्रीय ध्वज की बेअदबी बर्दाश्त नहीं..', सभी राज्यों को गृह मंत्रालय का सख्त निर्देश

24 की जगह अब 23 जनवरी से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह.., पीएम मोदी ने किया ऐलान

अब हर 16 जनवरी को मनाया जाएगा National Start-Up Day, जानिए पीएम मोदी ने क्यों किया ये ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -