उत्तर भारत पर अगले 2 दिन भारी, कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी
उत्तर भारत पर अगले 2 दिन भारी, कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी
Share:

नई दिल्ली: नए साल के बाद से पूरे उत्तर भारत में सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर जारी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे से राहत है, मगर तापमान नए रिकॉर्ड दर्ज कर रहा है और शीतलहर का सितम जारी है। इसके साथ ही कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। 

रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज यानी 5 जनवरी को शीतलहर का कहर जारी है। वहीं, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली अगले 3 दिन तक 4 डिग्री सेल्सियस का सितम झेलने वाली है। IMD के अनुसार, 5 से 7 जनवरी तक यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। इसके साथ ही तीनों दिन दिल्ली में शीतलहर का कहर रहने वाला है।

बता दें कि, नए साल के पहले दिन से ही उत्तर प्रदेश में ठंड, शीतलहर और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ठंड और शीतलहर के कारण एक ओर जहां लोग बाग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित है। घने कोहरे के चलते दृश्यता (Visibility) कम होने के कारण लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में समस्या हो रही है। इसका सीधा असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है और यूपी से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें कई कई घंटों की देरी से चल रही हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में आज भी घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक राज्य के 27 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, 31 जिलों में बेहद खराब मौसम का भी अलर्ट जारी किया गया है।

सुशील कुमार मोदी का जन्मदिन आज, जानिए कैसा रहा उनका सियासी करियर

गणेश धाम जा रहे थे लोग तभी हुई बाइक और ट्रक से टक्कर और फिर..

वास्तुकला और अध्यात्म का अद्भुत संगम है 'वीरनारायण मंदिर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -