कश्मीर में खून जमा देने वाली ठंड, उत्तर भारत में भी कांप रहे लोग.., जानें अपने राज्य का हाल
कश्मीर में खून जमा देने वाली ठंड, उत्तर भारत में भी कांप रहे लोग.., जानें अपने राज्य का हाल
Share:

नई दिल्ली: भारत मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताते हुए कहा है कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का कहर तेजी से बढ़ेगा। हालांकि, इस हफ्ते न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोहरे का प्रकोप शुरू हो चुका है। इन राज्यों में कोहरे की घनी चादर बननी शुरू हो गई है, इससे आवागमन पर प्रभाव पड़ने लगा है।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह भी हल्की ठंड दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही और यह पूसा रोड में 400 से अधिक दर्ज किया गया। अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है। IMD ने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि अंडमान सागर में इसी हफ्ते यानी 4 दिसंबर तक चक्रवात का केंद्र बन सकता है। इसके अगले 24 घंटें में यह बड़ा रूप ले सकता है। इससे तटीय इलाकों सहित केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 5 दिसंबर को वर्षा हो सकती है।

जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी रहने से श्रीनगर में इस मौसम की एक और सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था। इससे पहले मंगलवार को भी श्रीनगर में सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई थी। 

क्या पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करेगी मोदी सरकार ? वित्त मंत्री सीतारमण को मिली सलाह

जम्मू कश्मीर परिसीमन पर सर्वोच्च न्यायालय ने सुरक्षित रखा फैसला, जानिए पूरा मामला

गुजरात में दोपहर 1 बजे तक 34.48 फीसद हुआ मतदान, तापी जिले में सबसे अधिक वोटिंग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -