उत्तर भारत में ठंड, तो दक्षिण में बारिश.., देखें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
उत्तर भारत में ठंड, तो दक्षिण में बारिश.., देखें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Share:

नई दिल्ली: सर्दी का मौसम आ चुका है और धीरे-धीरे तापमान भी लुढ़कता जा रहा है। दिसंबर का महीना भी शुरू हो चुका है और इस महीने में आमतौर पर ज्यादा ठंड देखी जाती है। इस बार भी उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो, इस साल मध्य फरवरी तक ठंड जारी रह सकती है। दिल्ली में 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

बता दें कि, राजधानी में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट देखी गई है। आज यानि सोमवार (5 दिसंबर) को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि राजस्थान में सोमवार यानी 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं राजस्थान के सीकर में बीते 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में तापमान गिरकर 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान बन गया था।

बता दें कि पहाड़ी इलाकों मे भी कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है, क्योंकि वहाँ बर्फबारी भी होने लगी है। उत्तराखंड में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पहाड़ों में रात के वक़्त तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि दोनों ही राज्यों में बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि, IMD के मुताबिक, तमिल नाडु में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, यहाँ आने वाले 8 से 10 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है।

आज होगा लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट, बेटी कर रहीं डोनेट, लिखा भावुक पोस्ट

गुजरात में दूसरे चरण का मतदान शुरू, आज पीएम मोदी भी डालेंगे वोट

तटबंध का निर्माण कर रहे भारतीय मजदूरों पर नेपाली युवकों ने किया पथराव, बॉर्डर पर तनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -